बदायूं

Budaun News: भाषण प्रतियोगिता में इशराक ने पाया पहला स्थान

Connect News 24

Ishraq got first place in speech competition

राजकीय महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्रा।स्रोत-संस्थान

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राजनीति विज्ञान विभाग एवं इग्नू स्टडी सेंटर के तत्वावधान में लोकतंत्र सशक्तीकरण में मतदान का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें इशराक अहमद ने पहला स्थान प्राप्त किया।

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान आशीष चौहान को प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर आर्यन गुप्ता रहे। वक्ताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्रा मतदाता के रूप में अपना ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें।

डॉ. सतीश सिंह यादव ने कहा कि मतदान का प्रतिशत कम होने से बाहुबली और धनबली अपने मकसद में सफल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. बबिता यादव, डॉ. हुकुम सिंह व डॉ. ज्योति बिश्नोई रहींं। इस दौरान दिलीप वर्मा, सारिका शर्मा, प्रेमचंद चौधरी, सरिता यादव, अनन्या मिश्रा, अनामिका सक्सेना, अनुज प्रताप, भगवान सिंह राजपूत, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button