बदायूं

Budaun News: 95 ने कराया ओटीएस पंजीकरण, 19 लाख जमा कराए

Connect News 24

बिल्सी। नगर के बिजली उपकेंद्र और गांव बैरमई बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शिविर लगाया गया। इनमें 95 लोगों ने ओटीएस के लिए पंजीकरण कराया। 19 लाख की बकाया वसूली भी की गई। बैरमई बुजुर्ग में पूर्व प्रधान रामबहादुर शाक्य के आवास पर आयोजित शिविर में 40 लोगों ने पंजीकरण कराया। बिजली उपकेंद्र पर 55 लोगों ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। शिविर में 10 उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, कुंवरपाल, प्रेमपाल, विजय कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button