बदायूं
Budaun News: दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना भी

बदायूं। दुष्कर्म के एक मामले में पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक यादव ने दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त मुनेश कुमार को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 19 जनवरी 2019 को थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी मुनेश कुमार उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके गिरफ्तार करके जेल भेजा था। विवेचना उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने की। इसके बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। बृहस्पतिवार को जज ने मुनेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।