बदायूं
Budaun News: घर में घुसकर गर्भवती महिला को पीटने के मामले में रिपोर्ट

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा में घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला को पीटने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गर्भवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 22 नवंबर देर रात की है। गांव धौरेरा निवासी सत्यवीर का घूरा डालने को लेकर पड़ोस के हरीशंकर से विवाद हो गया था। 22 नवंबर की रात जब सत्यवीर गांव में ही एक विवाह समारोह में गए थे तभी हरीशंकर, मुनेश, यादराम, पुष्पेंद्र, अनोज और उसकी पत्नी सरस्वती ने सत्यवीर के घर में घुसकर उनकी गर्भवती पत्नी कुसुमा की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद