बदायूं

Budaun News: सड़क किनारे खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Connect News 24

Bike collides with roadside pillar, youth dies

मृतक श्याम सुंदर का फ़ाइल फोटो। एक्सीडेंट की खबर के साथ

बदायूं। म्याऊ-उसहैत रोड पर बृहस्पतिवार को एक युवक की बाइक खंभे से टकरा गई, इससे युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा से मिलने दूसरे गांव जा रहा था।

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव घसनगला निवासी श्याम सुंदर (30) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उसके मामा मूसाझाग थाना क्षेत्र में सहजनी पर लगे प्लांट में काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे श्याम सुंदर अपनी बाइक लेकर अपने मामा से मिलने सहजनी गांव जा रहा था।

उसकी बाइक म्याऊ-उसहैत रोड पर पहुंची थी कि तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। उस दौरान युवक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसको काफी चोट आईं। हादसे को देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मूसाझाग इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह भी पहुंच गए।

उन्होंने तुरंत युवक को म्याऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि युवक की हादसे में मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button