बदायूं

Budaun News: कहां, किसने फंदे पर लटकाया था चाय-पकौड़ी विक्रेता को… पुलिस नहीं लगा सकी पता

Connect News 24

बदायूं। बिल्सी कस्बा निवासी चाय-पकौड़ी विक्रेता आयुष माहेश्वरी की मौत फंदे से लटकने से हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। आयुष का जिस खेत में शव मिला, वहां न तो कोई पेड़ था और न एसी कोई जगह जहां लटकने के फंदा बांधा जा सके।

परिजनों का कहना है कि आयुष को कहीं और फंदे पर लटका कर मारा गया है। इसके बाद शव खेत में फेंका गया है। थाना पुलिस परिजनों के हत्या के तर्क को नहीं मान रही है। हालांकि परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस आयुष के आत्महत्या करने की बात कह रही है।

बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या पांच निवासी आयुष माहेश्वरी बस स्टैंड पर चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। उनका शव मंगलवार शाम बदायूं रोड पर भट्ठे के नजदीक खेत में पड़ा मिला था। परिजनों वालों ने अपने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी, जिससे पुलिस ने बुधवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम करा दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। इसे लेकर थाना पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की थी। उसके शरीर पर कोई चोट या खरोंच तक का निशान नहीं मिला। अगर उसकी हत्या होती तो कपड़े अस्त व्यस्त मिलते। बटन टूटे होते, कहीं न कहीं चोट या खरोंच जरूर आई होती। परिजनों ने दूसरे दिन सुबह पुलिस को सूचना दी थी।

इधर, परिजन आयुष की हत्या होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने अपने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि जिस खेत में आयुष का शव मिला था, वहां न तो कोई पेड़ है और न कोई ऐसा स्थान, जहां फंदा बांधा जा सके। जाहिर है कि आयुष की कही और फंदे पर लटकाकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका गया है।

वे जिंदा होने की उम्मीद में आयुष को खेत से उठाकर अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से शव घर ले जाने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो चुका है, फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button