बदायूं

Budaun News: ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा, तब चालू हो सकी बिजली आपूर्ति

Connect News 24

The villagers created a ruckus at the sub-station, then the power supply could be started

बिजली कटौती को लेकर नवादा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीण। संवाद

बिजली नहीं आने पर आमगांव के लोग भड़के

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बिजली कटौती से परेशान आमगांव के ग्रामीणों ने रविवार रात नवादा विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने जेई को बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का हंगामा देखते हुए उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने आपूर्ति चालू कर दी। इसके बावजूद करीब एक घंटा तक ग्रामीण हंगामा करते रहे।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमगांव के ग्रामीण बिजली कटौती से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को सिंचाई करने तक के लिए आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बिजली कब आ रही है और कब जा रही है, यही पता नहीं चलता। विद्युत उपकेंद्र से पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है।

रविवार रात करीब 11 बजे तक बिजली नहीं आई तो इससे ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। गांव के तमाम ग्रामीण रात में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर नवादा विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। उस दौरान जेई उपकेंद्र पर मौजूद नहीं थे। सभी ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर हंगामा कर दिया। उन्होंने जेई को बुलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि बिजली नहीं मिल रही है। ऊपर से फसल भी सूख रही है। सभी ग्रामीणों का गर्मी में जीना दुश्वार है। ग्रामीण हंगामा कर रहे थे कि कर्मचारियों ने तुरंत उनके गांव को बिजली शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि अगर अब शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं दी तो वे प्रदर्शन करेंगे। इस इस दौरान अतुल पटेल, पम्मी, अमरजीत, व्योमकेश, मुकुल, नवनीत कुमार, सूरज कुमार, नीतीश पटेल, मिलन पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button