बदायूं

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिरी, बच्ची की मौत, दो महिलाएं घायल

Connect News 24

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव लभारी में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दीवार में टक्कर मार दी। इससे दीवार गिर गई। दीवार के सहारे बैठी एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को किसी तरह मलबा हटाने के बाद बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भाग गया।

गांव लभारी में लिंटर डालने वाली मशीन घर के बाहर ही रोड पर खड़ी थी। बुधवार को शाम करीब साढ़े सात बजे होरीलाल की 10 वर्षीय पुत्री रोशनी, रिश्तेदारी में आईं मुन्नी देवी पत्नी अनिल, पिंकी निवासी गांव गनियाई नए मकान में दीवार के सहारे बैठी थीं। इसी दौरान गांव का ही युवक ट्रैक्टर लेकर आया तो उसको मशीन खड़ी होने की बात कहते हुए दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को कहा गया। मगर, ट्रैक्टर चालक ने दीवार की साइड से ही ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया।

इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होते हुए दीवार में जा टकराया। इससे दीवार गिर गई। दीवार के सहारे बैठी रोशनी, मुन्नी, पिंकी तीनों ही दब गए। चीख-पुुकार पर गांव वालों ने मलबे से तीनों को बाहर निकाला, तब तक रोशनी की मौत हो चुकी थी। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि हादसे में बच्ची की मौत हुई है, जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button