बरेली

Weather News: बरेली में रिमझिम बारिश के साथ दिन की शुरुआत, पांच दिन और राहत की उम्मीद

Connect News 24

weather update rain chance for next five days in bareilly

बरेली में हुई रिमझिम बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तीन दो दिन से बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन झमाझम बारिश का अभी भी इंतजार है। बृहस्पतिवार सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुई। बीते 24 घंटे में करीब 18 मिमी बारिश हुई है। बुधवार सुबह दो घंटे तेज बारिश हुई थी। दिनभर बादल मंडराते रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। फिलहाल पांच दिन और राहत के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अगले पांच दिन तक प्रभावी रहने के आसार है। कुछ स्थानों पर तेज तो कहीं खंडवर्षा (रुक-रुककर बारिश) हो सकती है। तेज हवा चलने पर लोगों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। 

ये भी पढ़ें-  Nath Corridor : भगवान शिव को समर्पित होंगे बरेली के आठ चौराहे, बदले जाएंगे नाम; प्रस्ताव पर लगी मुहर

मंगलवार को दिनभर बादल मंडराए, लेकिन बारिश छह मिमी ही हो सकी थी। बुधवार सुबह 6 से 8 बजे तक झमाझम बारिश हुई। शाम 6 बजे तक 18 मिमी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 30 डिग्री के नीचे होने से प्री-मानसून की बारिश लोगों को राहत पहुंचा रही है।

उन्होंने अगले तीन दिन तक घने बादल मंडराने और रिमझिम फुहार पड़ने, फिर अनुकूल माहौल बने रहने पर बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य से तीन डिग्री कम 34.5 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 96 फीसदी और हवा की गति आठ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button