Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के प्लांट से चौकीदारों ने चोरी कर लिया नौ क्विंटल सरिया

बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के सुपरवाइजर कुंदन ने मूसाझाग थाने में दो चौकीदारों के रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुपरवाइजर का कहना है कि चौकीदारों ने प्लांट से नौ क्विंटल सरिया चोरी कर ली हैै।
सुपरवाइजर कुंदन के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के निर्माण में लगी एसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मूसाझाग ताना क्षेत्र में प्लांट लगाया है। यहां गांव सहपुरा निवासी अवनेश और मदनपाल को चौकीदारी के लिए रखा था। चौकीदारों की जिम्मेदारी तय की गई थी कि वे प्लांट के सारे सामान की देखरेख और रखवाली रखेंगे। कोई सामान चोरी या गायब होता है तो उनकी जिम्मेदारी होगी।
दोनों चौकीदारों ने 25 नवंबर को प्लांट से नौ क्विंटल सरिया चोरी कर। सरिया गायब देखकर सुपरवाइजर ने चौकीदारों से पूछताछ की तो दोनों ने उसे बेच देने की बात स्वीकार की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहने पर दोनों ने रुपये लौटाने की बात कही। सुपरवाइजर ने कार्रवाई कराने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।