Pilibhit News: एड्स के कारणों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी


अवन्ती बाई बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते सीएमओ । संवाद
विश्व एड्स दिवस पर हुई गोष्ठी, कई वक्ताओं ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। विश्व एड्स दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आलोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रानी अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जागरूकता गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान एड्स के कारणों व सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एड्स छूने, साथ में खाने या साथ में रहने से नहीं फैलता। यह संक्रमित सुइयों के उपयोग, संक्रमित व्यक्तियों का ब्लड चढ़ाने और असुरक्षित यौन संबंध बनाने से फैलता है।
एड्स समिति के नोडल अधिकारी डाॅ. हरिदत्त नेमी ने भी एड्स के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. पारुल मित्तल ने कहा कि एड्स होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है ऐसे में टीबी होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती है।
अंत में प्रधानाचार्य अजय चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एचआईवी काउंसलर पूनम गंगवार, शबाना, एचआईवी जिला कोऑर्डिनेटर गोविंद राम, टीबी सुपरवाइजर राजेश गंगवार, अनुराग, अतुल मिश्रा, रविंद्र गंगवार, अनामिका गंगवार आदि मौजूद रहे।