Budaun News: टायरों में भरा मिला पानी, दो को नोटिस

सराय पिपरिया में टायरों में लार्वा पाए जाने पर नोटिस देते मलेरिया विभाग के कर्मचारी।स्रोत्र-स्व
मलेरिया विभाग की टीम ने सराय पिपरिया में किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बारिश के मौसम में लोगों को मलेरिया के प्रकोप से बचाने के लिए मलेरिया विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसी दौरान दातागंज में कुछ जगहों पर टायरों में भरे पानी में मच्छरों का लार्वा पाए जाने पर गांव के बबलू व अमरपाल को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही लोगों को पंफलेट बांटकर मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया है।
सोमवार को ब्लॉक दातागंज के ग्राम सराय पिपरिया में मलेरिया निरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने भ्रमण किया। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया और संबंधित आशा को मलेरिया से संबंधित जानकारी दीं। गांव में जगह-जगह जलभराव होने पर ग्राम प्रधान को ऐसे स्थानों पर एंटीलार्वा दवा का छिड़काव कराने को कहा। साथ ही दवा भी उपलब्ध कराई।
कहा कि बुखार के रोगियो की सूचना होने पर वह तत्काल चिकित्सा अधीक्षक दातागंज को अवगत कराएं। ग्राम की आशा के पास मलेरिया की किट उपलब्ध हैं। अगर किसी मरीज को बुखार आता है तो वह अपने निकटतम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बुखार की जांच जरूर कराए।



