बदायूं

Budaun News: बदायूं से आंवला को सीधे जोड़ने वाली सड़क की पाट दी पुलिया, कुंवरगांव में जलभराव

Connect News 24

The culvert of the road connecting Badayun to Amla directly, waterlogging in Kunvargaon

आंवला-बदायूं रोड कुंवरगांव कस्बे में सड़क पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

कुंवरगांव (बदायूं)। बदायूं से आंवला को जोड़ने वाले सीधे मार्ग की टूटी पुलिया का निर्माण कराने के बजाय उसे पाटकर सड़क का निर्माण करा दिया गया है। इससे कस्बे में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। बरसात के दिनों में हालात और खराब होने की आशंका से लोग परेशान हैं।

आंवला रोड पर कुंवरगांव कस्बे में थाने के सामने पुलिया है। इससे कस्बे के तमाम घरों का पानी निकलता था। कुछ दिन पहले जब गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डाली जा रही थी, तब यह पुलिया भारी वाहनों की आवाजाही से टूट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस दौरान पुलिया से लगातार वाहन गुजर रहे थे। एक दिन इसमें कई वाहन फंस गए थे। काफी लंबा जाम लग गया था। तब पीडब्ल्यूडी और गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

स्थानीय लोगों ने पहले पुलिया का निर्माण कराने की मांग की थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा लेकिन उस समय वाहनों का आवागमन शुरू कराना था, लिहाजा पुलिया पाटकर सड़क बना दी गई। तब से पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है। पुलिया के बंद हो जाने से पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है। पानी कस्बे में सड़कों पर भर रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात में जलभराव से हालात खराब हो जाएंगे।

– इस पुलिया से गंगा एक्सप्रेस-वे के वाहन गुजरे थे। इसलिए गंगा एक्सप्रेस-वे वालों ने ही इसका निर्माण कराने को कहा था। अगर उन्होंने इसका निर्माण नहीं कराया है तो उनसे फिर कहा जाएगा। पुलिया का निर्माण भी कराया जाएगा।- मनीष सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button