बदायूं

Budaun News: डॉक्टरों की टीम के सामने पेश हुए 110 शिक्षक, स्वास्थ्य परीक्षण कराया

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 20 Jun 2023 01:14 AM IST

बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कई शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें असाध्य/गंभीर रोगों से ग्रस्त शिक्षकों का पहले मौका दिया जाएगा। उनका सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाकी शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण मंगलवार को किया जाएगा।

जिले के 1359 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। हालांकि 400 शिक्षकों का ही स्थानांतरण जिले से बाहर होगा। इनमें दिव्यांग, असाध्य, गंभीर रोगों से ग्रस्त शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। विभाग के अनुसार करीब 150 शिक्षकों ने दिव्यांग, असाध्य, गंभीर रोगों का जिक्र अपने आवेदन में किया। इनका स्वास्थ्य परीक्षण सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने किया। करीब 40 शिक्षक डॉक्टरों के पास नहीं पहुंचे। उनको मंगलवार को समय दिया गया है। इस संबंध में बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button