बदायूं

Budaun News: संभलकर चलिए… फिसल न जाए बाइक, सड़क पर सूख रही है मक्का

Connect News 24

Be careful, don't let the bike slip, maize is drying up on the road

बिल्सी में मार्ग अवरूद्ध कर सुखाई जा रही मक्का। संवाद

बदायूं। उझानी-बिल्सी रोड समेत कई अन्य मार्ग इन दिनों किसानों के कब्जे में है। सुबह से ही सुखाने के लिए मक्का सड़क पर फैला दी जाती है। मक्का से आधी से ज्यादा सड़क घेरने के बाद किनारे-किनारे ईंटें और पत्थर रख दिए जाते हैं, ताकि वाहन मक्का पर न चढ़ सकें। ऐसे मेस्सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक सवारों को हो रही है। मक्का पर पहिया चढ़ते ही बाइक के फिसलने का खतरा रहता है।

इन दिनों मक्का की कटाई और निकासी का काम चल रहा है। चूंकि मक्का में काफी नमी होती है, इसलिए किसान उसे बेचने से पहले अच्छी तरह सुखा लेते हैं। पहले मंडी में ही किसानों को मक्का सुखाने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती थी, लेकिन अब वहां पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में किसानों ने सड़क पर ही मक्का सुखानी शुरू कर दी है। हालात ये हैं कि किसान मुख्य मार्गों की सड़कों पर सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डनलप-बैलगाड़ियों लाकर मक्का डाल देते हैं।

मक्का डालने के बाद में सड़क पर छोड़ देते हैं ईंट-पत्थर

किसान आधी सड़क पर मक्का सूखने के लिए डाल देते हैं। साथ ही उसके पास ईंट-पत्थर डाल देते हैं। ऐसे में आधे से ज्यादा रोड पर किसानों का कब्जा हो जाता है। सड़क पर इतनी जगह नहीं बचती है कि दो वाहन निकल सकें। सड़क से उतारने पर वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ये हो चुके हैं हादसे


– 2021 में उझानी-बमनौसी रोड पर सहसवान निवासी पवन सिंह अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे। इस दौरान दूसरे वाहन से बचाने के चक्कर उनकी बाइक मक्का पर चढ़कर फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

– 2020 में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित उझानी बाईपास पर मिहौना मोड़ के नजदीक दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव जैपालपुर-धनोररा निवासी अवधेश गुप्ता (24) पत्नी अंजली (22) के साथ उझानी से बदायूं की ओर जा रहे थे। रोड पर मक्का पड़ी होने से वह बदायूं डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

– 2019 में उझानी-बिल्सी रोड पर रिसौली निवासी बाइक युवक बदायूं जा रहे थे। हाईवे पर पड़ी मक्का पर बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गए थे। गनीमत थी उस वक्त कोई वाहन नहीं आया था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वर्जन-

किसान अपने खेतों में ही मक्का सुखाएं। किसी भी किसान को सड़क पर मक्का नहीं सुखाने दी जाएगी। यदि सड़क पर मक्का फैली होने से कोई हादसा हुआ तो संबंधित किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – महिपाल सिंह, एसडीएम बिल्सी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button