बदायूं

Budaun News: घूरा हटाने को कहा तो ट्रैक्टर मालिक की दबंगों ने कर दी पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज में एक संपर्क मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर और उपलों के बटिया लगाकर कब्जा कर लेने की शिकायत पर दबंगों ने ट्रैक्टर मालिक की पिटाई कर दी। उसका ट्रैक्टर भी नहीं निकलने दिया गया। पिटाई से घायल ट्रैक्टर मालिक ने दो आरोपियों को नामजद कराया है।

पिटाई से घायल महेशपाल ने बताया कि मुख्य संपर्क मार्ग पर गांव के विपिन सिंह, सत्येंद्र कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, नरेंद्र सिंह आदि के खेतों के आसपास हंसराज, योगेंद्र, मुनीश, ओमपाल आदि ने कूड़े के ढेर और उपलों के बटिया सड़क घेरकर लगा दिए हैं। जब भी कोई ग्रामीण आवागमन में दिक्कत बताकर सड़क कब्जा मुक्त कराने की शिकायत करता है तो उसे धमका दिया जाता है। बताते हैं कि सोमवार को खेत की जुताई के लिए महेश ने अपना ट्रैक्टर संपर्क मार्ग पर बढ़ाया तो वह बटिया के पास फंस गया।

उसी दौरान योगेंद्र और ओमपाल आ धमके। आरोप है कि बटिया समेत कूड़ा हटाने की बात कहने पर दोनों ने महेश की पिटाई कर दी। घायल महेश की तहरीर पर पुलिस ने ओमपाल और योगेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि सड़क को कब्जा मुक्त कराने के लिए गांव के लोग राजस्व विभाग के अफसरों से भी शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने इलाके के राजस्व कर्मी से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button