बदायूं

Budaun News: जल बचाना हो या फिर पौधे रोपना, हमें ही करनी होगी पहल

Connect News 24

सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के संरक्षण में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में ऑनलाइन व ऑफलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुस्कान माहेश्वरी, सुंबुल नियाज, मनीषा, मोनिका राठौर, सोनम माहेश्वरी, राधिका, मोहम्मद साद, अनुभव शर्मा, मुस्कान आदि ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने पोस्टर के माध्यम से अपील की कि हम प्रकृति का संरक्षण करें। चाहे जल बचाना हो या फिर पौधे रोपित करना, पहल हमें ही करनी होगी। युवा पीढ़ी ही अपना योगदान देकर लोगों में जागरूकता ला सकती है। इस मौके पर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. शुभ्रा शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button