शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: डीसीएम और बाइक टकराने से युवक और उसका बहनोई घायल
पुवायां। डीसीएम और बाइक टकरा जाने से एक युवक और उसका बहनोई घायल हो गया। शाहजहांपुर शहर से सटे गांव हथौड़ा निवासी शोहेब अपनी ससुराल मोहम्मदी गए थे। मंगलवार को वह अपने साले कोहिनूर के साथ किसी काम से बाइक से बिलसंडा जा रहे थे। रास्ते में एक डीसीएम की टक्कर लग जाने से दोनों लोग घायल हो गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया है। संवाद