बदायूं

Budaun News: एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान टूट रहीं सड़कें… बनवाएगा कौन

Connect News 24

Roads breaking during expressway construction... who will build it?

गंगा एक्सप्रेस-वे के वाहनों से खराब हुई गौटिया रामनारायण गांव की सड़क। संवाद

बदायूं। जिले की चार तहसील क्षेत्रों में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माण सामग्री से भरे वाहनों की आवाजाही से 85 गांवों के संपर्क मार्गों की हालत बिगड़ गई है। लेकिन, इनकी मरम्मत कौन करेगा और कौन फिर से बनवाएगा, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। प्रशासन भी निर्माण पूरा होने के बाद ही इस पर विचार करने की बात कह रहा है।

जिले में करीब एक साल से गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। प्रयागराज से मेरठ तक बनाया जा रहा यह एक्सप्रेस-वे जिले में बिल्सी, बिसौली, सदर व दातागंज तहसील क्षेत्र से होकर निकल रहा है। इस पर हजारों मजदूर काम कर रहे हैं। सैकड़ों वाहन मिट्टी से लेकर बजरी-बजरफुट आदि ढो रहे हैं। यह वाहन जिधर से निकलना शुरू कर देते हैं, उधर सड़कों की दशा बदल जाती है। पक्की सड़कें उखड़ जाती हैं। उनकी बजरी पत्थर सब अलग-अलग हो जाता है तो कच्ची सड़कें और बेकार हो जाती हैं। चारों तहसील क्षेत्र के कई गांव की सड़कें बेहद खराब हो गई हैं। खेतों और तालाबों से मिट्टी लाने वाले वाहनों को जिधर से रास्ता दिखाई दे रहा है वे वहां से गुजरना शुरू कर देते हैं।

इन सड़कों का हाल बहुत खराब

– दातागंज क्षेत्र के आजमपुर गांव की सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं । पिछले दिनों ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क ठीक कराने की गुहार लगाई थी। हालांकि अभी भी सड़क ज्यों की त्यों है।

कैलियाई गांव की सड़क तो और ज्यादा खराब है। यह सड़क गांव के अंदर से होकर गुजर रही है। उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। अब तो उसमें पानी तक भर गया है। सड़क इतनी खराब है कि वाहन निकलना तक मुश्किल है।

सदर तहसील क्षेत्र के कैली, इमलिया, औरंगाबाद खालसा, गर्रुइया, बागरपुर, बिहारी गौटिया और फकीराबाद गांव की सड़कें

दातागंज के गांव बिहारीपुर, दुधारी नगला, हासिमपुर समेत कई गांव की सड़कें।

फसलें भी हो रहीं खराब

– गंगा एक्सप्रेस-वे के वाहनों से केवल सड़कें ही नहीं खराब हो रहीं। इससे सड़कों के किनारे खेतों की फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वाहनों के आने-जाने के दौरान सड़कों से उठने वाली धूल आसपास के खेतों में फसलों पर गिर रही है। इससे फसलों की बढ़वार में अंतर आ रहा है। फसलों के पौधे छोटे रह जा रहे हैं।

ग्रामीणों का जीना हुआ दुश्वार

निर्माण सामग्री से लदे वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल लोगों के घरों में पहुंच रही है। इससे लोगों को खाना पीना तक मुश्किल हो रहा है। उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई गावों में ग्रामीण अपने कपड़े भी खुले में नहीं सुखा सकते। ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

– गंगा एक्सप्रेस-वे के वाहनों से जो सड़कें खराब हो रही हैं, उनका निर्माण भी गंगा एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्थाओं ओर से कराया जाएगा। इस संबंध में पहले भी चर्चा हो चुकी है और उनसे कहा भी जा चुका है। अगर वह सड़कों का निर्माण नहीं कराते हैं तो कुछ और विचार किया जाएगा।- विजय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button