Budaun News: प्रेमिका के साथ देखकर चढ़ा पारा, पत्नी ने पति को चप्पलों सेे पीटा
वजीरगंज। लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका को लेकर हतरा से वजीरगंज आना एक युवक को उस समय बहुत भारी पड़ गया, जब उसकी पत्नी ने दोनों को रंगेहाथों घूमते पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति को चप्पलों से पीट डाला और उसे पीटते हुए थाने ले आई।
ग्राम हतरा निवासी एक युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व बदायूं की मीरा चौकी निवासी युवती से हुई थी। युवती शादी के बाद मात्र आठ दिन ही ससुराल में रही। उसके बाद से अपने मायके में ही है। युवक का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी वह नही आई, तब से दोनों अलग ही रह रहे हैं।
बीते एक वर्ष पूर्व युवक की पहचान फेसबुक पर बदायूं के नवादा की एक महिला से हुई। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। इस महिला की शादी अलापुर में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं, मगर युवक के प्यार में पड़कर वह अपने दोनों बच्चों को छोड़कर सात माह पूर्व युवक के पास ग्राम हतरा में आ गई तथा दोनों बिना निकाह के ही साथ रहने लगे।
सोमवार को युवक किसी काम से प्रेमिका महिला के वजीरगंज आया था, उसकी पत्नी भी वजीरगंज आई हुई थी कि तभी उसने हाईवे पर बड़े बाजार के पास दोनों को साथ देख लिया, जिससे उसका पारा चढ़ गया और उसने बीच सड़क पर ही पति को चप्पलों से पीट डाला, यही नहीं उसे पीटते हुए थाने तक ले आई, इस बीच लोगों का हुजूम लग गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बिठा लिया है।