Budaun News: दुकान पर बैठी थी पत्नी, सुबह-सुबह पति ने कर ली आत्महत्या, सामने आई ये वजह

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह गांव लक्ष्मीपुर निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटका मिला। घटना के वक्त उसकी पत्नी दुकान पर थी, जब वह कमरे में आई तो पति का शव लटका देख चीख पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटी।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में 35 वर्षीय मुकेश उर्फ दन्ना ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। मुकेश अपने घर में परचून की दुकान चलाता था। घटना के दौरान उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी। उसी वक्त उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें- बरेली में बड़ी कार्रवाई: 17 बीघा में बसाई जा रहीं तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
बाद में परिवार वालों को उसकी जानकारी हुई, तो घर में चीख पुकार मच गई। गांव के तमाम लोग आ गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि युवक ने पारिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या की है।