बरेली

के.सी.एम.टी. कैंपस – 2 में किया गया नव प्रवेशित छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन ।

Connect News 24

पी. जी. आई. ऑफ मैनेजमेंट, के.सी.एम.टी. कैंपस – 2 में किया गया नव प्रवेशित छात्रों के लिए अभिविन्यास ( Orientation) कार्यक्रम का आयोजन ।

दिन सोमवार को पीoजीoआईoऑफ मैनेजमेंट , के सी एम टी कैंपस – 2 के प्रांगण में नव प्रवेशित छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माता-पिता और छात्रों को पाठ्यक्रम के शैक्षणिक पहलुओं, संस्थान के नियमों और विनियमों से अवगत कराना और छात्रों के प्रदर्शन और प्रगति की निगरानी में माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के एमडी डॉ विनय खंडेलवाल , डायरेक्टर मेजर सुशील कुमार सक्सेना ,डीन डॉ• रविजीत सिंह ,पॉलिटेक्निक विभाग अध्यक्ष डॉ आरoसीoकटियार, बरेली कॉलेज बरेली के पूर्व प्रचार्य प्रो•एनo एलo शर्मा , पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड माननीय रणविजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पण के साथ की गयी | तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी नव आगंतुक छात्रों एवं उनके माता-पिता तथा अतिथियों का स्वागत किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड रणविजय सिंह जी का महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ• विनय खण्डेलवाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

महाविद्यालय के डायरेक्टर मेजर सुशील कुमार सक्सेना जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और युवा ही किसी देश का भविष्य होते हैं। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए युवाओं को अपनी ताकत को पहचानना होगा।

बरेली कॉलेज , बरेली ,के पूर्व प्राचार्य प्रो• एन एल शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि आज की शिक्षा छात्रों को साक्षर तो बनती है लेकिन छात्रों को क्षमाशीलता,धैर्यशीलता,विनयशीलता जैसे गुणों से वंचित रखती है।आगे उन्होंने बताया कि एक छात्र संभावनाओं एवं अवसरों से परिपूर्ण होता है। एक शिक्षक का यह दायित्व है कि इन अवसरों को पहचान कर छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।

पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड रणविजय सिंह जी ने अपने वक्तव्य की शुरुआत धन के महत्व को बताते हुए की। उन्होंने बताया कि कैसे धन की कमी के कारण होनहार छात्रों का भविष्य बर्बाद हो जाता है। छात्रों की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा छात्रों को उपलब्ध कराए जाने वाली कई ऐसी योजनाओं के बारे में बताया जिससें छात्र लोन लेकर अपने भविष्य को उज्वल सकते हैं और भविष्य में बहुत ही आसान किस्तों पर उसे चुका सकते हैं।

महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय डॉ विनय खंडेलवाल ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने रास्ते स्वयं बनाने पड़ते हैं । हर कोई व्यक्ति मुंह में चांदी का चमचा लेकर पैदा नहीं होता । संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता क्योंकि संघर्ष व्यक्ति को जीवन में मजबूत बनाता है।संघर्ष कामयाबी की जननी है। जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित करना पड़ता है। जीवन में सफलता एक ही प्रयास में मिल जाए इसकी कोई गारंटी नहीं होती लेकिन असफलता रुकने का नाम नहीं है। असफलता और बेहतर करने का एक अवसर है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कॉलेज छात्रों के लिए कौन-कौन सी योजनाओं पर कार्य कर रहा है जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके |

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महा विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button