बदायूं

Budaun News: दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका पत्नी का हत्यारोपी

Connect News 24

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव भिलौलिया में गुड्डो देवी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोपी पति दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका। अभी एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ग्राम भिलौलिया निवासी गुड्डो देवी की रविवार देर शाम गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति सुरेंद्र अपने परिजनों के साथ घर से भाग गया। जब वह गुड्डो के साथ मारपीट कर रहा था, तभी पड़ोसियों ने मायके वालों की सूचना दे दी थी। मायके वाले गांव पहुंचे तो गुड्डो का शव घर में पड़ा मिला। भाई प्रमोद का कहना था कि सुरेंद्र रोजाना शराब पीकर उनकी बहन गुड्डो के साथ मारपीट करता था। रविवार शाम को भी वह शराब पीकर आया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसका अब तक कोई सुराग भी नहीं मिला है। मंगलवार को भी पुलिस उसे तलाश नहीं कर पाई। इस हत्याकांड में अभी मायके वालों ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी है। प्रभारी एसओ महेंद्र सिंह का कहना है कि अभी इसमें तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button