बदायूं

Budaun News: बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के दो शिक्षकों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के एक शिक्षक ने कॉलेज के ही दो शिक्षकों पर मारपीट कर सोने की चेन और 5300 रुपये लूट लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षक का आरोप है कि दोनों शिक्षक उनसे रंजिश मानते हैं। वे कार से पीछा करते हुए बदायूं तक आए और फिर बारह पत्थर के पास रोककर वारदात को अंजाम दिया।

कोतवाली क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डॉ. विशाल शर्मा का कहना है कि वह बरेली के तिलक इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं। कॉलेज के ही शिक्षक दिनेश कुमार और राजकुमार उनसे रंजिश मानते हैं। वे उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र रचते रहते हैं। डॉ. विशाल का कहना है कि वह 21 अक्तूबर को कॉलेज से कार से बदायूं आ रहे थे। दोनों शिक्षकों ने उनका बाइक से पीछा किया और खेड़ा नवादा पुलिस चौकी से कुछ दूर पहले बारहपत्थर के नजदीक उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने तमंचा दिखाकर डॉ. विशाल को कार से खींच लिया और उनकी पिटाई करने लगे। इसी बीच उनकी सोने की चेन और 5300 रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button