बदायूं

Budaun News: इग्नू के 33 पाठ्यक्रमों के लिए 31 तक कर सकेंगे आवेदन

Connect News 24

इस बार कई नए पाठ्यक्रमों को बढ़ाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर अब तक 17 कोर्स संचालित थे, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी हो गई हैं। अब कुल 33 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।

केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर बीए, बीकॉम पाठ्यक्रमों के अलावा दो वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान भी मौजूद हैं। इसके साथ ही एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी हैं।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर अन्य पांच जिलों के अध्ययन केंद्रों को संबद्ध किया गया है। यहां 17 से बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button