बदायूं

Budaun News: जानवर से बचने की कोशिश में बाइक फिसली, महिला की मौत

Connect News 24

– बदायूं रोड पर जिरौली मोड़ के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। तीन दिन पहले जानवर को बचाने की कोशिश में बाइक फिसल जाने से घायल महिला की शुक्रवार रात इलाज को सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में महिला का नाती घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा है।

गांव वरी का नगला निवासी रामसिंह की पत्नी रामदुलारी (65) नाती अरुण के साथ तीन दिन पहले बदायूं को निकलीं। बाइक अरुण चला रहा था। जिरौली मोड़ के पास बाइक के आगे जानवर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में अरुण बाइक से नियंत्रण खो बैठा। ऐसे में बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। रामदुलारी के सिर में चोट आई। उन्हें और अरुण को उसी दिन शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार सुबह रामदुलारी की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज से रामदुलारी को शुक्रवार दोपहर बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतका के परिजनों के मुताबिक रास्ते में रामदुलारी ने दमतोड़ दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button