बदायूं

Budaun News: अकौली में मिट्टी की ढांग में दबकर महिला की मौत

Connect News 24

Woman dies after getting buried in mud pit in Akauli

मृतक रामादेवी का फाइल फोटो।

रिसौली। गांव अकौली में बुधवार सुबह एक महिला पीली मिट्टी खोदते समय ढांग ढहने से उसके नीचे दब गई। लोगों ने मिट्टी हटाकर जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

गांव अकौली निवासी नरेशचंद्र दिवाकर की पत्नी रामादेवी (48) दिवाली पर घर की लिपाई करने के लिए बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव के बाहर पानी की टंकी के पास से पीली मिट्टी खोदने गईं थीं। रामादेवी ने ढांग के नीचे से पीली मिट्टी खोदनी शुरू की, तभी ढांग छह गई और रामादेवी मिट्टी के नीचे दब गईं। आसपास के लोगों ने मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला। परिजन तुरंत उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। त्योहार पर रामादेवी की मौत से उनके घर में कोहराम मचा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button