बदायूं

Budaun News: चलते ट्रैक्टर का पहिया निकला, चपेट में आकर महिला घायल

Connect News 24

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा में रविवार सुबह चलते ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। उसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, कादरचौक रोड पर बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा निवासी अरविंद की पत्नी गीता (35) खलिहान में उपले थोप रही थीं, तभी उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। गीता पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह देख चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग गया। परिजन घायल गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पर पहुंचे। चिकित्साधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि चोट अधिक होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, कादरचौक थाना क्षेत्र में गांव खिरिया के पास ब्रह्मचारी मंदिर के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार खिरिया वाकरपुर निवासी रवि (21) और उनकी पत्नी अंजली (20) तो दूसरी बाइक सवार कादरचौक के ही गांव जोरीनगला निवासी उमेश (19) घायल हो गए। दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button