Budaun News: सरकार की योजनाओं का बखान, कार्यकर्ताओं का किया गुणगान

क्षेत्र पंचायत सदस्य (बी.डी.सी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता।
बदायूं। ब्लॉक सहसवान, इस्लामनगर और दहगवां के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग सहसवान की एक धर्मशाला में हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल मिश्रा ने भाजपा का इतिहास, विचारधारा, भागीदारी, जनाधार के बारे में विस्तार से बताया।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता विक्रांत यादव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने केंद्र और राज्य सरकारों की गरीब कल्याणकारी योजनाएं को विस्तार से बताया साथ ही कार्यकर्ताओं की निष्ठा का गुणगान किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान आदि मौजूद रहे।