बदायूं

Budaun News: खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर अधिकारियों ने मारा छापा

Connect News 24

बिसौली। नगर में रविवार को तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला के साथ एडीओ एग्रीकल्चर नेत्रपाल ने किसानों की शिकायत पर खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही खाद बीज की दुकानों के शटर गिरने लगे। अधिकारियों ने उत्तम बीज भंडार व प्रकाश एग्रो पर जांच की। इस दौरान दुकान पर खड़े किसानों से पूछा तो पता चला कि किसानों को ओवररेट खाद के साथ दवा देने का दबाव बना रहे है। जिस पर अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। खाद के नमूने भी लिए गए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button