बदायूं

Budaun News: सड़कों से नीची हो गईं पटरियां… हादसे तो होंगे ही

Connect News 24

The tracks became lower than the roads... accidents will definitely happen.

म्याऊं बदायूं रोड पर सड़क से नीची पटरी। संवाद

बदायूं। जिले में केवल सड़क हादसों की वजह ब्लैक स्पॉट ही नहीं बल्कि ऊंची-नीची पटरियां भी हैं। अक्सर वाहन सड़क से उतरते ही नीची पटरियों से अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। खासकर दो पहिया वाहन सवारों को इनसे सबसे बड़ा खतरा है। कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन पटरियों को सड़क के बराबर नहीं किया जा रहा है।

जिले में कई मार्ग ऐसे हैं, जिनकी सड़कें तो ऊंची हैं लेकिन उनकी पटरियां काफी नीची हैं। कहीं-कहीं पटरियां सड़क से आधा फुट तो कहीं एक फुट तक नीची हैं। अभी कुछ दिन पहले म्याऊं रोड पर एक टेंपो हादसे का शिकार बना था। जब उसकी वजह देखी गई तो पता चला कि टेंपो एक वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क से उतर गया था। वहां पटरी काफी नीची थी।

इससे टेंपो अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे तालाबनुमा गड्डे में जाकर पलट गया। उसमें गनीमत रही थी कि कोई घायल नहीं हुआ। इससे पहले म्याऊं रोड पर ही एक बाइक पर सवार दो लोग सड़क से उतरने पर घायल हो गए थे। ऐसा एक हादसा नहीं हैं और भी तमाम हादसे हुए हैं। उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि सड़कों की पटरियां काफी नीची हैं।

हर साल जिले में ब्लैक स्पॉट तो चिह्नित किए जाते हैं लेकिन कभी पटरियों पर गौर नहीं किया जाता जबकि अधिकारियों को पता है कि म्याऊं-बदायूं रोड, बदायूं-मुरादाबाद रोड समेत कुछ और भी मार्गों की पटरियां नीची हैं, जहां कभी भी हादसे हो सकते हैं। अगर इन पटरियों को समतल करा दिया जाए तो शायद वाहन अनियंत्रित नहीं होंगे और न ही हादसे होंगे।

वजीरगंज में आठ इंच नीची है पटरी, कई बार हो चुके हैं हादसे

वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के सामने, आंवला तिराहे के पास और विद्युत उपकेंद्र के सामने सड़क से पटरी करीब आठ इंच नीची है। हादसे के लिए यह अंतर काफी है। 23 दिसंबर 2022 आंवला तिराहे के पास एक टेंपो का पहिया नीचे उतरने से पलट गया था। उसमें करीब चार-पांच लोग घायल हुए थे। हालांकि वह बड़ा हादसा नहीं था लेकिन अक्सर यहां पर बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं।

– जिले में जिस रोड की पटरियां नीची हैं। संबंधित खंड को इसकी जानकारी दी जाएगी। उनसे कहा जाएगा कि वहां पर सुधार कराएं। – मनीष कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

म्याऊं बदायूं रोड पर सड़क से नीची पटरी। संवाद

म्याऊं बदायूं रोड पर सड़क से नीची पटरी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button