बदायूं

Budaun News: महिला ने किया निकाह, नमाज पढ़ने के विरोध पर बेटी को किया गायब

Connect News 24

इस्लामनगर। कस्बे की रहने वाली एक महिला ने पति की मौत के बाद दूसरे समुदाय के युवक के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उसने युवक से निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह अपने बच्चों पर भी नमाज पढ़ने का दबाव बना रही है। उसकी बड़ी बेटी ने विरोध किया तो आरोप है कि उसने बेटी को गायब कर दिया है। गायब हुई किशोरी की दादी ने अपने बेटे की हत्या और नातिन के गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला शादी के बाद से ही अपने पति को लेकर संभल जिले के बहजोई में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। इसी बीच उसके चार बच्चे हुए। बड़ी बेटी की उम्र 13 साल है। इसी बीच चार माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पति की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसने इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के बहकावे में धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद वह युवक के साथ ही रहने लगी। बच्चे अपनी दादी के पास रह रहे थे। बीती 25 मई को महिला अपने प्रेमी के साथ अपने पहले पति के घर आ गई।

उसकी सास ने विरोध किया तो वह सास को ही धमकाने लगी। इसके बाद उसने घर के ही अंदर अपने चारों बच्चों पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। नमाज पढ़ने का बड़ी बेटी ने विरोध किया तो वह उसको भी धमकाने लगी। बुधवार को उसकी बड़ी बेटी भी गायब हो गई। उसकी दादी तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बेटी के गायब होने का मां को मलाल न होते देख बृहस्पतिवार को किशोरी की दादी थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

वृद्धा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी पुत्रवधू ने ही उसके बेटे की हत्या की है। आरोप लगाया कि अब उसने उसकी नातिन को भी गायब कर दिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसएचओ हरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी को थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, वह लोग किशोरी को अपनी नानी के घर बता रहे हैं। महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button