पीलीभीत

Pilibhit News: गोमती किनारे 20 किमी घूमे वैज्ञानिक

Connect News 24

Scientists roamed 20 km on the banks of Gomti

गोमती नदी पर जांच के लिए पानी का नमूना लेते वैज्ञानिक। संवाद

आसपास क्षेत्रों से संग्रहित किया पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की से आए दो सदस्यीय वैज्ञानिकों ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पानी की स्थिति को परखने के लिए गोमती नदी के 20 किलोमीटर दायरे में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान नदी क्षेत्र के अलावा आसपास सटे गांव से जांच के लिए पानी के नमूने संग्रहित किए। डीसी मनरेगा भी वैज्ञानिकों के साथ मौजूद रहे।

गोमती उद्गम स्थल की अविरल धारा बहाने को प्राकृतिक स्रोतों की स्थिति को पता लगाने के प्रयास किए जा रहे। डीएम के पत्राचार के बाद राष्ट्रीय जल संस्थान रुड़की के वैज्ञानिक राजीव गुप्ता और अनुपम त्यागी बुधवार को उद्गम स्थल पर पहुंचे थे। पहले दिन वैज्ञानिकों ने मुख्य झील के अलावा परिसर क्षेत्र में लगे नल के पानी का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया था।

संस्थान से मिले निर्देश के बाद वैज्ञानिकों का दल दूसरे दिन भी पानी की स्थिति को परखता रहा। दूसरे दिन वैज्ञानिकों ने गोमती ट्रस्ट से जुड़े निर्भय सिंह और राममूर्ति सिंह के साथ उद्गम स्थल से गोमती नदी के करीब 20 किलोमीटर दायरे में पैदल भ्रमण किया। जानकारी लगते ही डीसी मनरेगा भी वहां पहुंच गए।

वैज्ञानिकों ने हर एक किलोमीटर से नदी क्षेत्र के अलावा आसपास इलाकों से भी पानी के नमूनों को जांच के लिए इकट्ठा किया। करीब 25 नमूने लिए गए। वैज्ञानिक राजीव गुप्ता ने बताया कि पानी की स्थिति का पता लगाने के लिए प्रथम चरण में नमूनों को संग्रहित कर संस्थान के लैब में परीक्षण किया जाएगा। बरसात के बाद दोबारा पानी की स्थिति को परखने के लिए टीम यहां आएगी। इस दौरान प्रधान नईम अली, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button