बदायूं

Budaun News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Connect News 24

Woman out on morning walk dies after being hit by train

मृतका ऊषा देवी। फाइल फोटो

उझानी। मार्निंग वॉक पर निकलीं एमजीपी कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता हरिबाबू की पत्नी उषा देवी की मंगलवार सुबह कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह घर से अकेले टहलने निकली थीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। 58 वर्षीय उषा देवी मोहल्ला साहूकारा निवासी हरिबाबू की पत्नी थीं। हरिबाबू पिछले साल ही महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रेलवे स्टेशन और गोशाला फाटक के बीच कासगंज से लालकुआं जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उषा की मौत होने पर जुटे लोगों में से किसी ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को उनके पति का नाम बता दिया।

इसके बाद सूचना मिलते ही पूर्व प्रवक्ता परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तक तक पुलिस शव लेकर प्लेटफाॅर्म पर पहुंच गई। पति समेत परिवार के लोगों से शव की शिनाख्त की। मृतका ऊषा की तीन संतान में बेटा सूरज (24), गोविंदा (18) और 22 साल की बेटी किरन है। ऊषा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति ने बताया कि वह रोजाना ही रेलवे स्टेशन पर टहलने के लिए जाती थीं। टहलते समय वह गोशाला फाटक की ओर कैसे चली गईं, इसे लेकर पसोपेश बना हुआ है।

एमजीपी कॉलेज के अध्यापक का हार्टअटैक से निधन

उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के अध्यापक वीके शर्मा (54) को मंगलवार सुबह करीब छह बजे टॉयलेट में हार्टअटैक आ गया। वह गश खाकर गिर पड़े। पत्नी समेत परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह पंजाबी कालोनी निवासी थे। बताते हैं कि पिछले दिनों उनके बहनोई का निधन हो गया था। दसवां-तेरहवीं के बाद बहन से जुड़ी एक रस्म पूरी करने के लिए उन्हें सुबह ही ट्रेन से बरेली जाना था। उनके निधन की खबर मिलते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव तोमर समेत कई अध्यापक ने उनके घर पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

मृतका ऊषा देवी। फाइल फोटो

मृतका ऊषा देवी। फाइल फोटो

मृतका ऊषा देवी। फाइल फोटो

मृतका ऊषा देवी। फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button