पीलीभीत

Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम

Connect News 24

बीसलपुर। नगर के एक बरातघर में मंगलवार को देर शाम श्री खाटू श्याम सेवा परिवार के तत्वावधान में श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में पटियाला से आए विशाल शैली, दिल्ली से आई प्रियंका चौधरी,जयपुर से आई साक्षी अग्रवाल, दातागंज से आए शिवम लाडला ,बरेली से आई सौम्या खंडेलवाल, गुरु विक्रम शाहजहांपुर से आए विशाल राज आदि कलाकारों ने संकीर्तन किया। संकीर्तन सुनकर श्रोता झूम उठे । व्यवस्था में श्री खाटू श्याम सेवा परिवार के पदाधिकारी और सदस्य लग रहे। कार्यक्रम स्थल पर सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button