बदायूं

Budaun News: महिला पहलवानों के साथ किया आतंकवादियों जैसा सलूक

Connect News 24

Female wrestlers treated like terrorists

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। संवाद

बदायूं। समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक एक बैंक्वेट हॉल में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि सपा में सदैव महिलाओं का सम्मान किया गया है, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिला पहलवानों के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक कर रही है। यह आधी आबादी का अपमान है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा सरकार बनी है, तब-तब महिलाओं के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया। आज जब देश व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, तब दिल्ली में जंतर-मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक किया जा रहा है। देश की राजधानी में खुलेआम जिस प्रकार महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, वह लोकतंत्र पर कलंक के समान है। उप्र में महिलाएं व लड़कियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि जिला सदैव सपा का गढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में भाजपा नेताओं ने जिले की भोलीभाली जनता को बहका दिया था, पर जिले की आधी आबादी सहित सभी लोग इनके छल को समझ चुके हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में इनको सबक सिखा कर ही दम लेंगे। इस दौरान रूपा यादव, सबीना खान, छाया यादव, नूरी अफ्शा, मिथिलेश कश्यप, आरती ठाकुर, ज्योति वाल्मीकि आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button