बदायूं

Budaun News: इंस्टाग्राम पर छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर की गलत टिप्पणी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 30 Oct 2023 12:37 AM IST

बदायूं। नगर के एक कॉलेज की छात्रा के नाम से किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। आईडी से आरोपी ने आपत्तिजनक संदेश भेजे। इसके बाद छात्रा को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पिता ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मैनपुरी जिले की छात्रा यहां एक कॉलेज से डिप्लोमा कोर्स कर रही है। उनके पिता ने बताया कि उनकी बेटी की इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कोई आईडी नहीं है। सितंबर में किसी ने बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। आईडी से लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी और संदेश भेजे जा रहे हैं। इस कारण कॉलेज में बेटी की छवि धूमिल हो रही थी। कुछ दिन पहले आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की तब छात्रा ने पिता को मामले से अवगत कराया। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button