पीलीभीत

Pilibhit News: पराली बुझाने पहुंचे लेखपाल से ग्रामीणों ने की अभद्रता

Connect News 24

The villagers misbehaved with the accountant who came to extinguish the stubble.

पूरनपुर के गांव रंपुरा कपूरपुर में जल रही पराली को बुझवाते तहसीलदार । स्रोत – राजस्व विभाग

पूरनपुर। पराली में लगाई आग बुझवाने पहुंचे लेखपाल ने ग्रामीणों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। लेखपाल ने गांव बेगपुर के एक किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं तहसीलदार हबीब उर रहमान ने गांव रंपुरा कपूरपुर समेत तीन गांव में पहुंचकर जल रही पराली बुझवाई।

पराली बुझवाने शनिवार को गांव बेगपुर पहुंचे हल्का लेखपाल श्याम राना से अभद्रता कर खेत स्वामी व उसके साथियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां दी गईं। लेखपाल ने बताया कि इससे पहले 23 अक्तूबर को भी उक्त किसान ने खेत में पराली जलाई थी। तब भी उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बमुश्किल जल रही पराली बुझाई गई।

तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि लेखपाल श्याम राना की ओर से एक किसान को नामजद करते हुए उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की पुलिस को तहरीर दी है। इधर, रविवार को एडीएम राम सिंह गौतम ने क्षेत्र में पराली जलाने की हो रहीं घटनाओं पर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर हल्का कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी कीमत पर पराली न जलने देने की चेतावनी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button