बदायूं

Budaun News: योग दिवस स्कूल आएं बच्चे खाने को मिलेगा मीठा-फल

Connect News 24

बदायूं। शिक्षा के साथ बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग 20 और 21 जून को विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। योग दिवस पर बच्चों को योग कराते हुए उन्हें स्कूल आने को प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिठाई और फल का भी वितरण करेगा। सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 जून को होने वाले योग दिवस पर जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 जून को स्कूलों में प्रधानाध्यापक व शिक्षक छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाते हुए प्राणायाम, आसन, ब्रीथिंग, अभ्यास के योग से होने वाले फायदों के प्रति जागरूक करेंगे। इसके बाद में 21 जून को स्कूलों में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं के साथ पूर्वाभ्यास करते हुए आसन, प्राणायाम व ध्यान योगाभ्यास करेंगे। योग के साथ कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर, निबंध व क्विज कराई जाएगी। योग के साथ प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित व प्रोत्साहित भी किया जाएगा। वहीं छात्र-छात्राओं को मीठा और फल बांटा जाएगा। गर्मी को देखते हुए स्कूल में बच्चों के शुद्ध पेयजल का भी प्रबंध प्रधानाध्यापक को करना होगा। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि कार्यक्रम के बाद रिपोर्ट के साथ दस तस्वीरें भी बेसिक शिक्षा कार्यालय में जमा करनी होंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button