Budaun News: बंदर के कूदने से टूटा तार युवक पर गिरा, मौत
बदायूं। मुसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर में उछल कूद करते हुए बंदर बिजली के तार पर आ गिरा जिससे तार टूट कर युवक के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर के रहने वाले सीटू (18 साल )पुत्र संत प्रकाश अपने घर पर था। शनिवार देर शाम को वह घर से गली में निकला तो गली के ऊपर लगे बिजली के तार पर अचानक बंदर कूद गया। इससे तार टूटकर युवक के ऊपर गिर गया । युवक बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए । शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।