बदायूं

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

Connect News 24

बिल्सी (बदायूं)। वजीरगंज-बिल्सी रोड पर बुधवार रात दवा लेकर लौट रहे 32 वर्षीय सुनील कुमार की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। सुनील कुमार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर का रहने वाला था। पिछले दो दिन से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इससे वह बुधवार शाम बाइक लेकर घंघोसी गांव दवा लेने गया था। बताते हैं कि युवक बुधवार रात करीब नौ बजे अपने घर लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button