बदायूं

Budaun News: लक्ष्मन नगला घाट पर मछली पकड़ने गया युवक गंगा नदी में डूबा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 23 Aug 2023 01:09 AM IST

Youth went fishing at Laxman Nagla Ghat, drowned in river Ganga

गंगा किनारे घाट पर ग्रामीणो से मामले की जानकारी करती पुलिस। संवाद

कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के लक्ष्मन नगला घाट पर मछली पकड़ने गए 35 वर्षीय कृष्णपाल की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। शाम के समय परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वह गंगा घाट पर पहुंच गए। वहीं पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ा शाहपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र जसपाल अपने दो साथियों के साथ मछली पकड़ने गंगा नदी के लक्ष्मन नगला घाट पर गया था। वहां तीनों लोग अलग-अलग जगह पर नदी में कांटा डालकर बैठ गए। शाम के समय उसके साथी घर लौट रहे थे। तब उन्होंने कृष्णपाल को तलाश किया।

इधर-उधर आवाजें भी लगाईं लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। जब उन्होंने युवक के पकड़े और सामान गंगा किनारे रखा देखा तो उन्होंने युवक के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। इससे परिवार वालों के अलावा गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए।

उन्होंने गंगा नदी में युवक की खोजबीन की। इसी दौरान युवक का शव मिल गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के दो बेटे और दो बेटियां हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button