बदायूं

Budaun News: शादी से दो दिन पहले युवक लापता, कन्या पक्ष ने दी दहेज मांगने की तहरीर

Connect News 24

कुंवरगांव। शादी से दो दिन पहले युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कन्यापक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी नहीं करना चाहता है, इसलिए वह कहीं चला गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव कसेर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी ललेई गांव के युवक से तय की थी। 17 नवंबर को सगाई की रस्म की गई। लड़की पक्ष ने 1.50 लाख रुपये नकद और 50 हजार रुपये का सामान दिया था। 18 नवंबर को वर पक्ष के लोगों ने कसेर पहुंचकर गोद भराई की रस्म की।

नौ दिसंबर को शादी की तारीख तय हुई लेकिन इससे पहले सात दिसंबर को लड़का अपने घर से लापता हो गया। जब लड़की के पिता को इसके बारे में पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। रिश्तेदारों को बीच में लेकर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इससे वह कुंवरगांव थाने पहुंचे और 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि लड़का अमृतसर में नौकरी करता है। दहेज की मांग का दबाव बनाने के लिए वह छिप गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button