Budaun News: अरिल नदी में डूबकर युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा; परिवार में कोहराम

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ के नजदीक अरिल नदी में एक और युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्राम पापड़ निवासी 18 निर्दोष अपने गांव के कई युवकों के साथ अरिल नदी में नहाने गया था। बताते हैं कि युवक अपने साथियों के साथ अरिल नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर गांव के तमाम लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद युवक के शव को निकाला जा सका। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे को मिट्टी डालने के लिए खोदाई कराई गई थी। इससे अरिल नदी और गहरी हो गई। अभी कुछ दिन पहले भी यहां एक युवक की डूबकर मौत हो गई थी।