बदायूं
Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
एक जून को हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला के 20 लोग मजदूरी करने पिकअप से हरियाणा जा रहे थे। संभल जिले में गजरौला रोड पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे में गांव के अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोग घायल हो गए। 27 वर्षीय महेंद्र पुत्र रामभजन गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों ने महेंद्र को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है।