पीलीभीत

Pilibhit News: पुलिस ने दो युवक दबोचे, स्मैक बरामद

Connect News 24

– एक आरोपी पर पहले ही दर्ज हैं 19 मुकदमे

संवाद न्यूज एजेंसी

न्यूरिया/पीलीभीत। न्यूरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इसमें एक आरोपी का पुराना इतिहास भी बताया जा रहा है। पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

न्यूरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक स्मैक के साथ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके थाना न्यूरिया क्षेत्र के सहादतगंज पुलिया के पास से दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी कुलदीप गुप्ता बताया। इसके पास से पुलिस को लगभग नौ ग्राम स्मैक मिली।

दूसरे आरोपी ने अपना नाम थाना क्षेत्र के ही गांव पिपरिया अगरू निवासी रंजीत बताया। इसके पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी कुलदीप के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में 19 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उदयवीर सिंह ने बताया है कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button