बदायूं

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Connect News 24

Bike riding youth dies due to collision with vehicle

मृतक ओमप्रकाश का फाइल फोटो। (एक्सीडेंट की खबर के साथ)

इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर सिठौली गांव के नजदीक हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

इस्लामनगर। चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर रविवार रात सिठौली गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई।

कस्बे के मठिया मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश अली पब्लिक स्कूल में गार्ड थे। परिवार वालों के मुताबिक रविवार दोपहर उनकी पत्नी अपने मायके चंदौसी के नजदीक मौलागढ़ गईं थी। ओमप्रकाश भी शाम को ससुराल गए थे लेकिन वहां ससुराल वालों से उनका विवाद हो गया। इससे ओमप्रकाश घर लौट आए। फिर रात करीब एक बजे ससुराल के लिए बाइक से रवाना हो गए। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे।

वह चंदौसी रोड पर सिठौली गांव के नजदीक पहुंचे ही थे कि तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उनका सिर पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बाइक रास्ते में पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

मौत की खबर सुनकर दिल्ली से आ रहे भाई-भाभी घायल

ओमप्रकाश के भाई टीकम सिंह दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वह ओमप्रकाश की मौत की सूचना पर पत्नी सर्वेश के साथ घर आ रहे थे। तभी रास्ते में पिलखुआ के नजदीक उनकी रोडवेज बस दूसरी बस से टकरा गई, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button