Pilibhit News: रोटरी मेले में उमड़ रही भीड़, आज आखिरी दिन

रोटरी शरद मेले में आयोजित फेस पेन्टिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतियोगी । संवाद
पीलीभीत। ड्रमंड कॉलेज में चल रहे रोटरी मेले में सोमवार को फेस पेंटिंग, रंगोली व केश सज्जा प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को मेले का आखिरी दिन है।
मेला मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया कि मेले में रंगोली प्रतियोगिता की थीम मयूर रही। इसके अलावा फेस पेंटिंग रंगोली व केश सज्जा प्रतियोगिता भी हुई। बेबी हेल्थ शो में पांच ग्रुपों में छोटे-छोटे बच्चों काे रखा गया। छह महीने के बच्चों में फर्स्ट विवान, द्वितीय चक्र और तृतीय उज्जैन रहे। रोटरी हाउस पर क्ले मोल्डिंग प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. अनुरीता सक्सेना ने बताया की सीनियर ग्रुप में ज्योति सक्सेना प्रथम, मोहम्मद कैफ द्वितीय व डॉ. वर्षा जौहरी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद पीलीभीत सिंगिंग आइडल प्रतियोगिता भी हुई। इसमें नित्य कौशिक प्रथम, हीरा कंचन द्वितीय और तशु कटियार तृतीय रहे। मेले में अंतरिक्ष का मॉडल देखते ही बन रहा था। संवाद