बदायूं

Budaun News: उझानी में खेत पर गए युवक को मारी गोली, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

assailants shot and injured the young man in budaun

घायल युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत पर गए युवक को गोली मार दी गई। गोली उनकी बांह पर लगी है। परिजनों ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल के भाई सुमित की तहरीर पर पुलिस ने बिल्सी के दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 

जानकारी के मुताबिक उझानी के गांव पथरघटा निवासी धर्मेंद्र वर्मा शुक्रवार सुबह खेत पर गया था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। हमलावर उसे गोली मारकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं विवाद एक नर्स से जुड़ा बताया जा रहा है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button