बदायूं

Budaun News: युवा मंच ने पावर कॉरपोरेशन के एमडी को दिया ज्ञापन

Connect News 24

Yuva Manch gave memorandum to MD of Power Corporation

पावर कॉरपोरेशन के एमडी को ज्ञापन देते युवा मंच के कार्यकर्ता। संवाद

बदायूं। अंडरग्राउंड केबल के कारण हुई मौतों के विरोध में युवा मंच ने पावर कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा तथा उनसे समस्या के निदान की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी पंकज कुमार सिंह व डीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बदायूं शहर में जानलेवा अंडरग्राउंड लाइन डाली गई है जो बिना मानकों को पूर्ण करे बगैर डाल दी गई।

कई इंसानों और जानवरों की मौत इस लाइन की वजह से हुई है लेकिन विभाग और प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है। विभाग की लापरवाही से आए दिन करंट बारिश के समय पानी में उतर आता है। कहा गया है कि इस भ्रष्टाचार में दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में विभागीय अधिकारी कर्मचारी जन समस्याओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते है जिसकी वजह से आम जनमानस को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस मौके अजय दिवाकर, राजा दिवाकर, उदय सिंह, संजीव गुप्ता, कुणाल सक्सेना, रमन पटेल, अमन गुप्ता मौजूद रहे ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button